पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए।
संसू, तलवंडीसाबो/नथाना : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया गया। तलवंडी साबो में सिविल सर्जन डॉ. अमरीक सिंह संधू के दिशा निर्देश और सीनियर मेडिकल अफसर तलवंडी साबो डॉ. गुरजीत सिंह की अगुआई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके ब्लॉक एजूकेटर हरविदर सिंह ने कहाकि कोरोना महामारी फैली हुई है हमें वातावरण को शुद्ध और साफ रखने के यत्न करने चाहिए ताकि इस महामारी से अपने आप को बचा सके। वातावरण के बचाव के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। किसानों को अपील करते हुए ब्लॉक एजूकेटर ने कहा कि खेतीबाड़ी के लिए कम से कम खादों और पेस्टीसाइड का इस्तेमाल किया जाए। बठिडा में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदीप, कोमल गर्ग परिवार की तरफ से शहर की विभिन्न जगहों स्कूल, कॉलेज, मंदिर एवम अलग अलग पार्क में कई किस्म के पौधे लगाए गए। प्रदीप गर्ग ने बताया कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके हिमांशु, नरेश, मोनिका गर्ग, अंकुर कन्नू शर्मा, राजू मोना गर्ग, तुषार, पलक, श्याम व ओजस ने अपना सहयोग दिया। नथाना में सीनियर मेडिकल अफसर नथाना डॉ. इंद्रदीप सरां की अगुआई में सीएचसी नथाना में विश्व वातावरण दिवस मनाया गया। डॉ. सरां ने कहा कि वातावरण के प्रति बढ़ते खतरों को रोकने और इसको सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता हैं। इस मौके पर डॉ. सतविदर, शिवानी, पवनजीत, मनजिदर सिंह, लक्ष्मन, गुरजीत, गुलशन, विद्या देवी, भरपूर सिंह मौजूद थे।