Move to Jagran APP

पुरुषों के कंधे से कंधा मिला महिलाओं ने किया 47 फीसद मतदान

लोकसभा चुनाव का नतीजा चाहे किसी के भी पक्ष में आए लेकिन मतदान में लोकतंत्र की खूबसूरती उभर कर सामने आई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 06:29 AM (IST)
पुरुषों के कंधे से कंधा मिला महिलाओं ने किया 47 फीसद मतदान
पुरुषों के कंधे से कंधा मिला महिलाओं ने किया 47 फीसद मतदान

गुरप्रेम लहरी बठिडा : लोकसभा चुनाव का नतीजा चाहे किसी के भी पक्ष में आए, लेकिन मतदान में लोकतंत्र की खूबसूरती उभर कर सामने आई है। बठिडा संसदीय क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों के कंधे के साथ कंधा मिला कर वोटिग की है। बठिडा में होने वाले कुल मतदान का साढ़े 46 फीसद मतदान महिलाओं द्वारा किया गया है। अगर संसदीय क्षेत्र के कुल मतदाताओं की बात करें तो संसदीय क्षेत्र में कुल 7,60,095 महिला मतदाता हैं। जबकि संसदीय क्षेत्र की कुल वोट 1613616 है,यानि कि 47.10 फीसद महिला मतदाता हैं।

prime article banner

संसदीय क्षेत्र के सभी विधान सभा हलकों में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। इस बार महिलाओं ने खुलकर मतदान के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक लंबी हलके में सबसे ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है। पुरुषों के मुकाबले उन्होंने 46.91 फीसद मतदान किया है। लंबी हलके में महिलाओं ने 55626 मतदान किए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर सरदूलगढ़ आता है। सरदूलगढ़ की महिलाओं ने कुल मतदान का 46.65 फीसद मतदान किया है। इसी प्रकार भुच्चो मंडी में 46.64 फीसद महिलाओं ने मतदान किया है। सरदूलगढ़ में कुल 64603 व भुच्चो मंडी में 63885 महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। बठिडा शहरी हलके में 46.34 फीसद महिलाओं ने मतदान किया जबकि बठिडा देहाती में 53923 वोट डाल कर कुल मतदान का 46.48 फीसद मतदान किया है। तलवंडी साबो विधान सभा हलके में महिलाओं ने कुल 51045 वोट दिए हैं। इससे मतदान में उनकी भागेदारी 45.90 फीसद है। मौड़ मंडी विधान सभा हलके में कुल 56741 महिलाओं ने मतदान किया है। यह कुल मतदान का 46.52 फीसद है। मानसा शहरी क्षेत्र में 73309 महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। यह कुल मतदान का 46.49 फीसद है। बुढ़लाडा हलके में 70383 महिलाओं ने वोट दिए हैं जबकि कुल मतदान का यह 46.55 फीसद है। स्वीप मुहिम का जिले में दिखा असर

बठिडा जिले में चलाई स्वीप मुहिम का यह असर है कि महिलाओं ने खुलकर मताधिकार का उपयोग किया है। जिले में चलाई स्वीप मुहिम के तहत महिलाओं तक अप्रोच की गई थी। उस समय महिलाओं में वोट देने में झिझक थी लेकिन उनको जब उनके वोट के कीमत के बारे में बताया गया तो वे वोट देने को तैयार हो गई।

भुपिद्र कौर, डिप्टी डीईओ कम नोडल अफसर स्वीप

महिलाएं पहले के मुकाबले काफी जागरूक हुई हैं। उनको अपने अधिकारों का ज्ञान हुआ है। यही कारण है कि इस बार लोक सभा चुनाव में उन्होंने लगभग पुरुषों के बराबर ही मतदान किया है। सुन कर खुशी होती है कि 47.10 फीसद महिला मतदाताओं में से 46.51 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

ओलंपियन अवनीत सिद्धू,डीएसपी

कंधे से कंधा मिला रही हैं महिलाएं

अब महिलाएं पहले की तरह पीछे नहीं रही। वे हर काम में पुरुषों के कंधे के साथ कंधा मिला कर चल रही हैं। हर क्षेत्र में अब महिलाएं पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। जब सब कामों में आगे हैं तो वोटों में पीछे कैसे रह सकती हैं। मैं सभी महिलाओं को इस जागृति के लिए मुबारकवाद देती हूं।

रेखा छाबड़ा, प्रधान, लेडीज लांयस क्लब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.