सब्जी बेच रही महिलाएं कार की टक्कर से जख्मी
सुखमनी एंक्लेव के पास एक कार की टक्कर से दो महिलाएं जख्मी हो गई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 03:28 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 03:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : सुखमनी एंक्लेव के पास एक कार की टक्कर से दो महिलाएं जख्मी हो गई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में लाल सिंह बस्ती की अमनदीप कौर ने बताया कि वह अपनी सास बिदर कौर के साथ सुखमनी एंक्लेव के पास चारपाई पर सब्जी रखकर बेच रही थी। इस दौरान एक कार चालक ने अपनी कार को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनके बीच मार दिया। इस कारण वह जख्मी हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआइ राजविदर सिंह कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें