इंसाफ न मिलने पर दी संघर्ष की चेतावनी
25 नवंबर से पर्ल्स पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए भूख हड़ताल शुरू की गई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 04:46 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 04:46 PM (IST)
जासं, बठिडा : मानसा में इंसाफ दी आवाज के राष्ट्रीय प्रधान महिद्रपाल सिंह दानगढ़ द्वारा 25 नवंबर से पर्ल्स पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए भूख हड़ताल शुरू की गई है। इसको लेकर आल इंवेस्टर्स ऑर्गेनाइजेशन पंजाब हरियाणा के प्रधान साधू सिंह रुलदूवाला व मुख्य वक्ता गुरजंट सिंह घुद्दा ने बताया कि दो दिसंबर को मानसा में रोष मार्च निकाला जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए वर्करों के साथ संपर्क किया जा रहा है। जबकि धरने पर बैठे महिद्रपाल सिंह की हालत बिगड़ रही है। मगर जिला मानसा के प्रशासन के आदेशों के अनुसार आरोपितों पर कार्रवाई करने की बजाए पुलिस की ओर से धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इंसाफ न मिला तो वह संघर्ष तेज करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें