Move to Jagran APP

चरम पर पहुंचना वार्ड 30 के उपचुनाव का प्रचार

वार्ड नंबर 30 के 21 जून को होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार चरम की ओर बढ़ने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 06:27 AM (IST)
चरम पर पहुंचना वार्ड 30 के उपचुनाव का प्रचार
चरम पर पहुंचना वार्ड 30 के उपचुनाव का प्रचार

जागरण संवाददाता, बठिडा : वार्ड नंबर 30 के 21 जून को होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रचार चरम की ओर बढ़ने लगा है। उपचुनाव में यूं तो पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता बुजुर्ग चाचा जीत मल और भाजपा के युवा प्रत्याशी मुनीश शर्मा के दरम्यान है। महज एक वार्ड के इस उपचुनाव को कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन ने प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है। हालांकि भीषण गर्मी के चलते प्रचार अभियान अभी तक जोर नहीं पकड़ पा रहा था, लेकिन अब महज चार दिन बाकी रह जाने के कारण दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। रविवार को जहां राज्य के वित्तमंत्री एवं क्षेत्र के विधायक मनप्रीत सिंह बादल खुद वार्ड में प्रचार करने के लिए पहुंचे, वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी सुबह वार्ड की कई गलियों में डोर टू डोर प्रचार किया।

loksabha election banner

मनप्रीत बादल ने वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्होंने इस उप चुनाव को जीतने के लिए उनमें जोश भरा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल ने शहर के अधिकतर वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिदर सिंह राजा वड़िग से लीड हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस वार्ड से भी उन्हें ही बढ़त हासिल हुई थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में शहर से मनप्रीत बादल की जीत के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में हारने से कांग्रेस अभी तक उबर नहीं पाई है। इसीलिए कांग्रेस ने इस उपचुनाव को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है।

उधर, अकाली-भाजपा गठबंधन ने भी अपने प्रत्याशी मुनीश की जीत के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। गठबंधन इस जीत से लोकसभा चुनाव की अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहता है। रविवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिटा व शिअद के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला के भाई पवन सिगला की अगुवाई में अफीम वाली गली सहित पास की अन्य गलियों में अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान नगर निगम के मेयर बलवंत राय नाथ, अशोक वालियांवाली, वरिदर शर्मा, जयंत शर्मा, आशुतोष तिवाड़ी, सुनील सिगला, राकेश सिगला सहित बड़ी संख्या में वर्कर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.