Move to Jagran APP

पूर्व भाजपा मंडल प्रधान विजयपाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान विजयपाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:17 PM (IST)
पूर्व भाजपा मंडल प्रधान विजयपाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

संसू,रामां मंडी: निकाय चुनावों से पहले भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंडल प्रधान विजयपाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

loksabha election banner

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण ने बीते दिनों भाजपा मंडल को बर्खास्त कर सभी ओहदेदारों को पदमुक्त कर दिया था। इसके बाद अगले ही दिन पूर्व मंडल प्रधान विजयपाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। आज उन्होंने शहरी प्रधान अशोक कुमार की अगुवाई में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष खुशबाज जटाना से सिरोपा गृहण कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ अकाली दल बीसी विग के पूर्व प्रधान तरसेम नागरा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजयपाल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हमेशा ही गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ खड़ी है। इस मौके पीपीसीसी सचिव रमेश कुमार रामा, रणजीत सिंह संधू ,बेअंत सिंह बंगी ब्लाक प्रधान भी उपस्थित थे। सभी वार्डो में चुनाव लड़ेगी भाजपा: मक्खन लाल भारतीय जनता पार्टी मानसा की मीटिग जिला प्रधान मक्खन लाल व रोहित बांसल की प्रधानगी में हुई। बैठक में 14 फरवरी को होने जा रहे नगर कौंसिल के चुनावों संबंधित मानसा के सभी 27 वार्डो में चुनाव लड़ने की घोषणा की गई। मीटिग में फैसला लिया गया कि पार्टी जल्द ही सभी प्रत्याशियों की सूची पंजाब प्रधान की सहमति से जारी करेगी। संभावी उम्मीदवारों को अपने-अपने वार्डों में चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए कहा गया। मीटिग में स्टेट कमेटी मेंबर सतीश गोयल, सूरज छाबड़ा, अमरजीत कटोदिया, माधो मुरारी शर्मा, सुनील शर्मा, समीर छाबड़ा, सुखचैन सिंह, संजीव गर्ग, जीवन जिदल, रमन कुमार, तरसेम लोटिया, प्रदीप सिगला, मास्टर दीप चंद, विनोद काली आदि मौके पर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.