पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े,18 नामजद
बठिडा- मलोट रोड स्थित संत निरंकारी भवन के पास पुरानी रंजिश में गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।
जासं,बठिडा
बठिडा- मलोट रोड स्थित संत निरंकारी भवन के पास पुरानी रंजिश में गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना थर्मल पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों को नामजद दर्ज किया है। थर्मल पुलिस के पास दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है। इसमें पहले पक्ष के गांव सिवियां निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि गत चार जनवरी को आरोपित बलवंत सिंह, काला सिंह, डूंगर सिंह, काकू सिंह, मलप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उसके घर के सामने आकर पहले गाली गलौज की व बाद में हथियारों से लैस होकर उनपर हमला कर दिया। इसी तरह दूसरे पक्ष के बलवंत सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित बंता सिंह, धत्तु सिंह, मोनू, सुरजीत सिंह, रवि सिंह, जग्गा सिंह, मनप्रीत कौर, बंतो की पत्नी व चार अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके घर के सामने आकर विवाद किया व उसके बेटे मनप्रीत सिंह व भाभी के साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने अपने बचाव में उक्त लोगों को रोका। इस दौरान दोनों ही पक्षों के लोगों को चोट पहुंची है। दोनों ही पक्षों के लोग उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है जिसके चलते आए दिन दोनों पक्ष आमने सामने होते रहे हैं। इस मामले की पड़ताल की जा रही है।