बुजुर्ग की हत्या करने वाले दो दोस्तों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी
छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पिता की हत्या करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जासं, बठिडा : गोनियाना मंडी के गांव बलाहड़ महमा में घर में घुसकर विवाहिता महिला के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पिता की हत्या करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि आरोपितों युवक महिला को लंबे समय से परेशान करते आ रहे थे। करीब पांच साल पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। विवाहिता महिला बीते दिनों अपने मायके घर पर आई हुई थी। इसका पता चलने पर आरोपित बीती 11 अगस्त को घर की दीवार फंदाकर दाखिल हुए और विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने लगे। थाना नेहियांवाला पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे जगमीत सिंह ने बताया कि बीती 11 अगस्त की रात को वह और उसका पूरा परिवार घर में सोए हुए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपित हरप्रीत सिंह निवासी गांव महाराज व सुरजीत सिंह निवासी गांव बलाहड़ महिमा दीवार फांदकर उनके घर में घुसे और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे और उसके अपहरण की कोशिश करने लगे। उसके पिता भोला सिंह ने उक्त युवकों का विरोध किया तो वह उनकी बुरी तरह से मारपीट करने लगे। इस दौरान ही उन युवकों ने तेजधार हथियार से उसके पिता पर वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के उनके पिता की मौत हो गई। थाना नेहियांवाला ने मृतक भोला सिंह के बेटे जगमीत के बयान पर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव महराज तथा सुरजीत सिंह निवासी गांव बलाहड़ महमा के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।