थर्मल झील व विर्क खुर्द के रजवाहे से दो शव मिले
बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से दो शव बरामद हुए।
जासं, बठिडा : बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से दो शव बरामद हुए। इसमें एक शव गोनियाना रोड स्थित थर्मल झील से तो दूसरा शव गांव विर्क खुर्द के रजवाहे से बरामद हुई है। इनमें से एक की शिनाख्त हो गई है, तो दूसरी की होनी बाकी है। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि सोमवार सुबह सहारा मुख्यालय में सूचना मिली कि बठिडा गोनियाना रोड पर झील नंबर 2 में शव मिला। सहारा टीम के सदस्य मणिकरण शर्मा, विक्की कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और थाना थर्मल पुलिस की अगुआई में शव को झील से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान तरसेम लाल पुत्र देसराज निवासी प्रताप नगर के तौर पर हुई। मृतक रविवार से घर से गायब था।
दूसरा शव बठिडा-गिदड़वाहा रोड पर स्थित गांव विर्क खुर्द के रजवाहे से मिला। सहारा टीम के सदस्य जग्गा सिंह और राजिदर कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। शव की पहचान नहीं हो पाई।