प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना शीघ्र साकार होगा
डॉ. जसवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 05:40 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 05:40 PM (IST)
जासं, बठिडा : बठिडा विकास मंच की ओर से नगर निगम बठिडा के सहयोग से देसराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिसिपल डॉ. जसवीर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता संयोजक वशिता पुरी ने बताया कि प्लास्टिक के अंधाधुंध प्रयोग से मानवता को बहुत भारी नुक्सान हुआ है। पानी हवा व वातावरण में अत्यधिक जहर घुल गए हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए साकार योगदान दें। मंच प्रधान राकेश नरूला ने बताया कि हम अपनी आदत सुधारें, प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें। प्रिसिपल डॉ. जसवीर सिंह ने अध्यापकों व अभिभावकों को आह्वान किया कि वह इसमें योगदान दें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें