फरवरी में बदलने ला मौसम, 22 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान
जनवरी ठंडा रहने के बाद फरवरी की शुरुआत में ही दिन बढ़ने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा है।
जागरण संवाददाता, बठिडा : जनवरी ठंडा रहने के बाद फरवरी की शुरुआत में ही दिन बढ़ने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। फरवरी में पिछले एक हफ्ते के दौरान 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम साफ रहने के साथ तापमान में इजाफा होने से सर्दी का असर कम हो रहा है। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में न्यूनतम तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई है। साथ ही बारिश होने की संभावना से फिलहाल इनकार किया है। रविवार को जिले के तापमान बढ़ने के साथ मौसम साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान बढ़कर 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 1किमी प्रति घंटा रही।
हवा की गति सामान्य से बढ़ी रहने से शाम को कुछ सर्दी बढ़ी महसूस हुई। दिन में धूप निकलने के दौरान सर्दी से राहत मिलती रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राज कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में अब धीरे धीरे एक साथ बढ़ोतरी होगी। रात के समय सर्दी का असर और कम हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान बताया गया है, उसके अनुसार जिले में बारिश होने के आसार फिलहाल नहीं है। ऐसे बढ़ रहा है तापमान तारीख न्यूनतम अधिकतम
02 3.2 19.0
03 3.2 21.0
04 7.0 18.0
05 5.4 18.2
06 3.5 18.8
07 5.0 19.2
08 3.6 21.0
09 4.6 22.0