मेरिटोरियस स्कूलो के शिक्षकों ने रेगुलर करने के लिए दिया मांगपत्र
पंजाब सरकार की ओर से गरीब और होनहार विद्यार्थियों के लिए 2014 से मेरिटोरियस स्कूल चलाए जा रहे हैं।
संवाद सूत्र, गोनियाना मंडी : पंजाब सरकार की ओर से गरीब और होनहार विद्यार्थियों के लिए 2014 से मेरिटोरियस स्कूल चलाए जा रहे हैं। इन स्कूलों का स्टाफ अपनी सेवाओं को रेगुलर करवाने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को मिला। उच्च अधिकारियों से मिलने गए शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक के होनहार होने के कारण हमारे स्कूल सौ फीसदी नतीजे देते हैं। उन्होंने ने कहा कि अपनी सेवाओं को रेगुलर न होते देख शिक्षक समय-समय पर निकल रही रेगुलर भर्ती की तरफ रुख कर रहे हैं जिसके चलते विद्यार्थियों का भी नुकसान होता हैं। मेरिटोरियस स्कूलों की समस्या को लेकर कुलविदर सिंह बाठ, बलराज सिंह, अमरीश शर्मा, गुरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, युवराज, कुलदीप कौर, अनुराधा, मनदीप कौर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनजिदर सिंह अस्सिटेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर आइपीएस मल्होत्रा को मिले और मांगपत्र दिया। मेरिटोरियस स्कूलों के शिक्षकों की मांग है कि उनकी सेवाओं को रेगुलर किया जाए।