सुखदीप सिंह बने इकाई प्रधान
ब्लाक नथाना के प्रधान ज्वाहर सिंह की अध्यक्षता में गांव बाठ में मीटिग की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 04:02 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 04:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, लहरा मोहब्बत : भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर की तरफ से ब्लाक नथाना के प्रधान ज्वाहर सिंह की अध्यक्षता में गांव बाठ में मीटिग की गई। इस दौरान जत्थेबंदी के रणजीत सिंह जींदा, गुरमेल सिंह लहरा और गांव के किसान शामिल हुए। सर्वसम्मति से गांव बाठ की इकाई स्थापित करने दौरान सुखदीप सिंह को इकाई प्रधान, सुरजीत सिंह काला को उपप्रधान, नाथा सिंह को उपप्रधान, सुखमंदर सिंह को महासचिव, कौर सिंह को वित्त सचिव, जसप्रीत सिंह को प्रेस सचिव, बेअंत सिंह को सलाहकार, स्वर्ण सिंह को प्रचार सचिव और महिदर सिंह को मेंबर चुना गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें