Move to Jagran APP

श्रीमद भागवत कथा सुख का खजाना: सचिदानंद

श्रीमद भागवत कथा का आयोजन मेहना चौक के मंदिर में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 08:40 PM (IST)
श्रीमद भागवत कथा सुख का खजाना: सचिदानंद
श्रीमद भागवत कथा सुख का खजाना: सचिदानंद

संस, बठिडा: एकनूर वेलफेयर सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय मंत्री डा. परमिदर की अगुआई में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन मेहना चौक के मंदिर में किया गया। कथा के पहले दिन स्वामी सचिदानंद शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुख का खजाना है। जिसने प्रभु से प्यार किया है, उसका जीवन सफल हो जाता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बाकि सब झूठ के रिश्ते हैं, जोकि श्रीमद भागवत कथा हमें हमारे जीवन को जीना सिखाती है। हमारा जीवन उसमें सफल हुआ है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए उस परमात्मा से प्यार कर इस संसार में आने का फर्ज पूरा करेंगे। इस दौरान संस्था के एमडी परमजीत कौर सिद्धू ने बताया कि कथा का समय दोपहर तीन से रात सात बजे तक प्रति दिन होगा। इस दौरान प्रधान दविदर ग्रोवर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। राजकुमार ने बठिडा शहर वासियों का धन्यवाद किया। इस दौरान डा. पवन कुमार, प्रीत कौर, पूजा, सतीश, असील, दीपक पायल, मुस्कान, बलवान पंडित, अनिल पंडित, राज रानी, हंसराज मनोज कुमार मीडिया इंचार्ज भी शामिल थे। ज्ञान की आराधना से होता है चहुंमुखी विकास: डा. राजेंद्र मुनि जैन सभा प्रवचन हाल में डा. राजेंद्र मुनि ने नवकार मंत्र के चतुर्थ पद नमो उवझायानं के महत्व को बतलाते हुए कहा कि उपाध्याय का सीधा संबंध ज्ञान के साथ रहता है। आचार्य संघ के अनुशास्ता होते हैं तो उपाध्याय संघ में ज्ञान का शुभ वितरण करते हैं।

उन्होंने बताया कि यहां ज्ञान से संबंध अध्यात्म ज्ञान से लिया गया है, जो पांच प्रकार से उपलब्ध होते हैं, जिसे मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन: पर्यव ज्ञान व केवल ज्ञान से जाना जाता है। पांच इंद्रियों व मन के सहयोग से जो ज्ञान प्राप्त होते हैं उसे मति ज्ञान कहा जाता है। इसके साथ ही जो श्रवण से सुनने से प्राप्त होता है उसे श्रुत ज्ञान कहते हैं। इसी का विस्तार रूप पूर्वभवों का या वर्तमान जीवन की विविध भूत भविष्य में होने वाले घटनाओं का स्मरण होना अवधि ज्ञान के अंतर्गत आता है। सामने वाले के दिल दिमाग में जो बातें विचार चल रहे हैं उसके दिल की बातों को सहज में जान लेना मन: पर्यव ज्ञान कहलाता है। संसार के समस्त चराचर पदार्थ चार गति चौरासी लाख जीवों के संबंध में समस्त गति विधिओं को जान लेना केवल ज्ञान सर्वोत्म ज्ञान कहलाता है, जो आत्मा को मोक्ष के मुकाम तक पहुंचा देता है। मुनि जी ने आज को पांचम को ज्ञान पांचम या लाभ पांचम बतलाते हुए जीवन में ज्ञान को सर्वोत्तम साधन कहा।

सभा में साहित्यकार सुरेंद्र मुनि द्वारा नवकार महामंत्र की विस्तार से विवेचना करते हुए ज्ञान पांचम की कथा का स्वरूप समझाया गया, जिसमें यह बतलाया गया पूर्व भव की सेठ की पत्नी के बाल बच्चे विद्यालय में पठन-पाठन करने जाते कुछ मंद बुद्धि के कारण अध्यापक लोग प्रताड़ित करते, मां की असमझ ने बालकों की पढ़ाई बंद हो जाती है। घर में ज्ञान का नामो निशान न रहे, इस कारण समस्त पढ़ाई लिखाई की वस्तुएं आग की भेंट चढ़ जाती हैं। मास्टर को पीटा जाता है। फलस्वरूप अगले भव में सेठानी का जीव गुंगी बहरी के रूप में कन्या बनती है। जैनाचार्य के उपदेश से स्वस्थ बनती व जीवन भर पश्चाताप करके ज्ञान की सेवा करती है। सभा में महामंत्री उमेश जैन द्वारा सामाजिक सूचनाएं प्रदान की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.