सोनिया भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बठिडा (ग्रामीण) की बैठक जिलाध्यक्ष डिपल भागरिया की अगुआई में हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 11:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बठिडा (ग्रामीण) की बैठक जिलाध्यक्ष डिपल भागरिया की अगुआई में हुई। उसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष भारत भूषण गर्ग व सोशल मीडिया विग के प्रांतीय सह कन्वीनर अतुल गोयल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सोनिया करकरा को महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व परमजीत कौर को महासचिव नियुक्त किया गया। गर्ग ने बताया कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव व शहर में पार्टी के यूनिट गठित किए जा रहे हैं। बैठक में सुरेश पुहाल, हरविदर भागरिया, भारत भूषण जैन, अजय गर्ग, राजीव सिगला व वीना गर्ग भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें