तेल की बढ़ी कीमत के विरोध में किया प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान जसविदर सिंह जस बज्जोआना की अगुआई में रोष-प्रदर्शन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 03:30 PM (IST)
संसू, भुच्चो मंडी : तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ मंडी में क्लॉक टावर के पास धरना देते हुए यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान जसविदर सिंह जस बज्जोआना की अगुआई में रोष-प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम लोगों को लूटने के रास्ते पर चल पड़ी हैं। यूथ नेता मनी बांसल और मलकीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के नाजुक समय में तेल की बढ़ी कीमतों ने प्रत्येक वर्ग की मुश्किलों को बढ़ा दिया हैं। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से किसान, मजदूर वर्ग और व्यापारी वर्ग बहुत दुखी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें