Move to Jagran APP

कोरोना से मरने वाले व्यापारियों के परिवार को 10 लाख मुआवजा दे सरकार: गर्ग

हरियाणा व पंजाब सरकार लाकडाउन में सभी दुकानें खोलने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक करे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 May 2021 09:06 PM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 09:06 PM (IST)
कोरोना से मरने वाले व्यापारियों के परिवार को 10 लाख मुआवजा दे सरकार: गर्ग
कोरोना से मरने वाले व्यापारियों के परिवार को 10 लाख मुआवजा दे सरकार: गर्ग

जागरण संवाददाता, बठिडा: उत्तरी भारत के व्यापारी प्रतिनिधियों की वर्चुअल मीटिग अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई।

loksabha election banner

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग व पंजाब प्रधान अमित कपूर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व गृहमंत्री अनिल विज के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को पत्र लिखकर मांग की कि हरियाणा व पंजाब सरकार लाकडाउन में सभी दुकानें खोलने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक करे। देश व प्रदेश का व्यापारी सरकार को हर प्रकार का टैक्स देता है। इसलिए पंजाब व हरियाणा सरकार को कोरोना वायरस से मरने वाले व्यापारियों को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कम से कम 10 लाख रुपये का मुआवजा राशि देनी चाहिए। अनेक देशों में जीएसटी भरने वाले व्यापारियों को फ्री मेडिकल सुविधा के साथ-साथ उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है, ऐसा ही कानून केंद्र सरकार को भारत देश में बनाना चाहिए।

इस वर्चुअल मीटिग में उत्तर प्रदेश व्यापार ंमंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, व्यापार मंडल हिमाचल प्रधान कुशल जेठी, चंडीगढ़ व्यापार मंडल प्रधान कमलजीत सिंह पंछी, व्यापार मंडल राजस्थान प्रधान हनुमान मित्तल, व्यापार मंडल दिल्ली सोरभ गोयल, सिरसा जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, अंबाला जिला प्रधान नीरू वढेरा, पंचकुला जिला प्रधान बोबी सिंह, कैथल जिला प्रधान श्रवण गोयल, शहरी प्रधान सिकंदर गुप्ता, झझर जिला प्रधान सोहन सिंह गुज्जर, सोनीपत से पवन तनेजा, पानीपत सुरेश बवेजा, कुरूक्षेत्र से राजेश सिगला, करनाल से रमेश जिदल, गुडगांव से बब्लू गुप्ता, भिवानी से पवन बुवानिवाला, रोहतक से रमेश खुराना, पलवल से प्रवीन गर्ग, दादरी से अर्जन बजाब, महेंद्रगढ़ से मुनीष मित्तल, टोहाना से राजेंद्र ठकराल, जींद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, यमुनानगर केवल सिंह खरबंदा, यमुनानगर जिला प्रधान अनिल भाटिया, शाहाबाद युवा प्रधान उमेश गर्ग, कानूनी सलाहकार वैभव जैन चंडीगढ़ आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.