नई शिक्षा नीति पर विचार सांझे किए
एक राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबिनार डॉ. आरके उप्पल की देखरेख में करवाया गया।
संसू, तलवंडी साबो : डीएवी कॉलेज मलोट की तरफ से नई शिक्षा नीति 2020 चुनौतियां और भविष्य विषय पर एक राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबिनार डॉ. आरके उप्पल की देखरेख में करवाया गया। इसमें गुरुकाशी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हरजिदर सिंह रोज, डॉ. दीपक टंडन, डॉ. राजीव खोसला और डॉ. एकता खोसला ने अपने विचार सांझे किए। इस मौके पर अलग-अलग शिक्षा शास्त्रियों ने विचार पेश किए। नई शिक्षा नीति 2020 बारे अपने विचार रखते हुए डॉ. रोज ने कहा कि यह शिक्षा नीति बच्चों और देश के भविष्य को सामने रखकर बनाई गई। यह शिक्षा नीति रोजगार मुखी होगी और इसमें छोटे बच्चों के बस्ते के बोझ को कम किया गया हैं। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के स्टैंडर्ड को एक सामान करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस शिक्षा नीति में विद्यार्थी के शारीरिक विकास और पौष्टिक भोजन पर विशेष जोर दिया गया है। यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होगी।