खुशबाज जटाना की हाजिरी में कई परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता तथा हलका तलवंडी साबो से वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना ने रविवार को गांव बाघा और सुखलद्दी का दौरा किया।
संवाद सूत्र, रामां मंडी : पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता तथा हलका तलवंडी साबो से वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाना ने रविवार को गांव बाघा और सुखलद्दी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी और अकाली दल को अलविदा कहकर कई परिवार कांग्रेस प्रवक्ता खुशबाज जटाना की हाजिरी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जिन्हें सरदार खुशबाज सिंह जटाना ने सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया। खुशबाज जटाना द्वारा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का सम्मान किया गया और उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान मिलेगा। इस मौके उन्होंने अफवाहों को विराम देते हुए कहा की वह हल्का तलवंडी साबो से ही कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लडें़गे। इस मौके सुखजीत सिंह बंटी, दर्शन सिंह संधू, रणजीत सिंह संधू आदि उपस्थित थे।