युवक से की जमकर मारपीट, तीन गिरफ्तार
मौड़ मंडी में मामूली विवाद में तीन युवकों ने एक युवक से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:38 AM (IST)
जासं,बठिडा : मौड़ मंडी में मामूली विवाद में तीन युवकों ने एक युवक से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित युवक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने तीनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया। लवप्रीत सिंह निवासी गांव दियोण ने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को आरोपित भागू सिंह निवासी मौड़ कलां, लवी सिंह निवासी मौड़ खुर्द और सतनाम सिंह ने उसे जान से मार देने की नियत से उसपर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक उसका आरोपितों के साथ मोटरसाइकिल क्रास करने को लेकर विवाद हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें