कैंप में जुटाया 55 यूनिट रक्त
रामामंडी कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामा ने स्थानीय शांति हाल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया।
संसू, रामामंडी: कोरोना महामारी के दौरान खून की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंकों में रक्त की आपूर्ति पूरी करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामा ने स्थानीय शांति हाल में रक्तदान कैंप का आयोजन किया। कैंप का उद्घाटन जहां ब्रह्मकुमारी आश्रम की संचालिका बहन मधु दीदी ने किया, वहीं इसका आयोजन सेवा भारती बठिडा, लोक भलाई सेवा समिति रामा तथा सिविल अस्पताल बठिडा के सहयोग से किया गया। सिविल अस्पताल बठिडा के डॉ बलदेव सिंह रोमाना की अगुवाई में टीम ने 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कैंप के दौरान थाना रामा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरनेक सिंह , भाजपा नेता अमरजीत गिरी, देवेंद्र कुमार शर्मा चिटू पूर्व भाजपा मंडल प्रधान, राकेश महाजन पूर्व मंडल प्रधान, भाजपा नेता तरसेम सिगला व डॉ. सोहन लाल कल्याणी ने खूनदान किया। समाजसेवी डॉ. सोहन लाल कल्याणी ने जहां 57वीं बार खूनदान किया, वहीं भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान देवेंद्र कुमार शर्मा ने 17वीं बार खून दान किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामा के प्रधान सतीश सिगला ने रक्तदान करने वालों को विशेष चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. रुपिदर गुप्ता, सुरेंद्र महेश्वरी, भाजपा मंडल प्रधान डॉ राहुल भंडारी विशाल लहरी, एडवोकेट विक्रांत गोयल भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।