ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल में प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी
ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल रामपुरा फूल में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 12:04 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:26 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल :
ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल रामपुरा फूल में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व श्रद्धा तथा उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से की गई। इसके बाद शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन कमलेश सराफ तथा वाइस चेयरमैन अमित सराफ ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए श्री गुरु नानक देव जी के जीवन तथा शिक्षाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें