जरूरतमंद परिवार को राशन वितरित किया
नाम फाउंडेशन द्वारा गांव बहमन दीवाना की रहने वाली एक जरूरतमंद महिला को महीने का घरेलू राशन दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 04:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : समाजसेवी संस्था नाम फाउंडेशन द्वारा गांव बहमन दीवाना की रहने वाली एक जरूरतमंद महिला को महीने का घरेलू राशन दिया गया। इस बेसहारा परिवार ने जब संस्था से संपर्क किया तो बताया कि महिला का पति हादसे के बाद कोई काम धंधा नहीं करता था। वहीं आज घर का गुजारा चलाने के लिए कमाने वाला कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। इसके बाद संस्था की ओर से परिवार को एक माह का घरेलू राशन उपलब्ध करवाया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष लवली चौधरी, महासचिव परमिदर बांसल, जगसीर सिंह, रोहित बांसल, विवेक गुप्ता, आशु गोयल, कपिल गोयल, डॉ केके बजाज, गगन मेडिकोस, विवेक गुप्ता, धर्म सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें