राजा व¨डग फिर विवादों में, बोले : सरकार के पास बड़े तरीके होते हैं कागज इधर-उधर कर सकते हैं
ब¨ठडा गिदड़बाहा के विधायक राजा व¨डग एक बार फिर वीडियो वायरल हो जाने के चलते विवादों में घिर गए हैं। बुधवार को अम¨रदर ¨सह राजा व¨डग का विवादित वीडियो वायरल हुआ है। वह गांव गुरुसर में सरपंची का चुनाव लड़ने वाले दोनों कांग्रेसी उम्मीदवारों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राजा व¨डग ने कहा कि मैंने और मनप्रीत जी ने एक फैसला लिया है कि दोनों ही पक्ष हमारे हैं। अगर ये दोनों पक्ष चुनाव लड़ते हैं तो दोनों ही पक्षों का जानी व माली नुकसान होगा। मैं न तो बेअंत ¨सह को सुपोर्ट कर रहा हूं और न ही ¨भदे को। जितना मुझे ¨भदा है,उतना ही सरदार बेअंत ¨सह है। अगर मैं ¨भदे का करता होता तो सरकार के पास बड़े तरीके हैं कागज इधर उधर करने के। कई बार पब्लिकली ऐसी बातें बोली नहीं जाती ,आप ने देखा ही होगा कि जहां पर अड-फस होती है वहां पर फैसले उलट भी कराए जा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा
गिद्दड़बाहा के विधायक अम¨रदर सिंह राजा व¨डग एक बार फिर वीडियो वायरल हो जाने के चलते विवादों में घिर गए हैं। बुधवार को राजा व¨डग का विवादित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह गांव गुरुसर में सरपंच का चुनाव लड़ने वाले दोनों कांग्रेस उम्मीदवारों से बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें राजा व¨डग कह रहे हैं कि मैंने और मनप्रीत जी ने एक फैसला लिया है कि दोनों ही पक्ष हमारे हैं। अगर ये दोनों पक्ष चुनाव लड़ते हैं, तो दोनों ही पक्षों का जानी व माली नुकसान होगा। मैं न तो बेअंत ¨सह को सुपोर्ट कर रहा हूं और न ही ¨भदे को। सरकार के पास बड़े तरीके हैं कागज इधर-उधर करने के। कई बार पब्लिकली ऐसी बातें बोली नहीं जाती। आप ने देखा ही होगा कि जहां पर अड-फस होती है, वहां पर फैसले उलट भी कराए जा सकते हैं।
इतने में राजा व¨डग को पता चला कि वीडियो बनाई जा रही है, तो उन्होंने कहा कि पत्रकार साहब आपसे बाद में बात करूंगा, तब आप बाइट ले लेना। हर एक बात रिकॉर्ड करनी जरूरी नहीं होती।
गौर हो कि गांव गुरुसर में कांग्रेस पार्टी के दो उम्मीदवार बेअंत ¨सह सिद्धू व भु¨पदर ¨सह उर्फ ¨भदा गिल सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे हैं। बेअंत ¨सह सिद्धू मनप्रीत ¨सह बादल के करीबी माने जाते हैं, जबकि भु¨पद्र ¨सह गिल अम¨रदर ¨सह राजा व¨डग के करीबी हैं। दोनों ही उम्मीदवारों का गांव में अच्छा आधार है। दोनों उम्मीदवारों में समझौता करवाने के लिए राजा व¨डग ने दोनों ही उम्मीदवारों के घरों में जाकर बातचीत की। उन्होंने यह भी कहा कि एक आदमी दो साल सरपंची कर ले और दूसरा तीन साल या फिर दोनों ही ढाई-ढाई साल कर लें। मगर, दोनों ही पक्ष इस बात पर राजी नहीं हुए।