सुनवाई न होने से नाराज हो पार्षद ने दिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिगला को सौंप दिया।
संस, रामा मंडी : प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी अदारों में कोई सुनवाई न होने के कारण यूथ कांग्रेस के प्रधान तथा मौजूदा पार्षद पुनीत महेश्वरी ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिगला को सौंप दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह मौजूदा पार्षद हैं तथा डीसी बठिडा के रामा दौरे के दौरान अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर उनसे बात करना चाहते थे परंतु डीसी ने न तो उनकी बात सुनी और न ही उनके सुरक्षा कर्मियों ने उनको अंदर जाने दिया। उल्टा उनके सुरक्षा कर्मियों ने बुरा बर्ताव किया।
पार्षद पुनीत महेश्वरी ने कहा कि उनके साथ किए गए बर्ताव से उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप