Move to Jagran APP

मुलाजिम विरोधी नीतियों का करेंगे विरोध : बराड़

बस स्टैंड पर संगठन का झंडा चढ़ाने के उपरांत रोष रैली की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:19 PM (IST)
मुलाजिम विरोधी नीतियों का करेंगे विरोध : बराड़
मुलाजिम विरोधी नीतियों का करेंगे विरोध : बराड़

जासं, बठिडा : पीआरटीसी इंप्लाइज यूनियन आजाद की तरफ से शनिवार को बस स्टैंड पर संगठन का झंडा चढ़ाने के उपरांत रोष रैली की गई। रैली को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रांतीय कन्वीनर सिमरजीत सिंह बराड़ ने कहा के यूनियन मैनेजमेंट के मुलाजिम विरोधी कदमों का मुंहतोड़ जवाब देगी। केंद्रीय ट्रेड यूनियन तथा कर्मचारी संगठनों की ओर से दी गई 26 नवंबर की एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल में यूनियन पूरी शक्ति के साथ शमूलियत करेगी। रैली को देहाती मजदूर सभा के पंजाब के वित्त सचिव साथी महिपाल, जेपीएमओ के किशोर चंद्र गाज, पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन के दर्शन शर्मा, सीवरेज बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के मक्खन सिंह खनगवाल, जम्हूरी किसान सभा पंजाब के तारा सिंह नंदगढ़, सीटीयू पंजाब के सतपाल गोयल, पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के मलकीत सिंह मेहमा सरजा, मिट्ठू सिंह घुद्दा, प्रकाश सिंह नंदगढ़, नायब सिंह औलख, अमरजीत सिंह हनी, संपूर्ण सिंह आदि ने भी संबोधित किया और हर किस्म के सहयोग का विश्वास दिलाया। इस उपरांत केंद्रीय तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुजाहिरा भी किया गया। कार्यक्रम की अगुआई रविद्र सिंह ने की। इस मौके पर रमनदीप सिंह बुढलाडा तथा बलजीत सिंह लुधियाना भी हाजिर थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.