Move to Jagran APP

रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी

रेलवे स्टेशन के पास चल रहा किसानों का धरना 101वें दिन में शामिल हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 09:53 PM (IST)
रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी
रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, मानसा: रेलवे स्टेशन के पास चल रहा किसानों का धरना 101वें दिन में शामिल हो गया है। नेताओं ने किसानी के मसीहे छोटू राम की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। किसान नेता छज्जू राम ऋषि, बलविद्र शर्मा ख्याला ने केंद्र सरकार केंद्र सरकार से मांगें मानने की अपील की। यहां भजन सिंह घुम्मण, तेज सिंह चकेरियां, इकबाल सिंह मानसा, रत्न भोला, दर्शन सिंह पंधेर, जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह, मनजीत सिंह धींगड़, गुरमेल सिंह, जगराज सिंह खोखर आदि मौजूद थे। गांववासियों ने किया सियासी पार्टियों का बायकाट संगत मंडी के गांव पथराला में गांव वासियों ने सभी सियासी पार्टियों का संपूर्ण तौर पर बायकाट करने का ऐलान किया है। गांव वासियों ने कहा कि आम जनता को लूटा जा रहा है। नेता अपने घर भर रहे हैं। किसान नेता इकबाल सिंह और हरदीप सिंह ने कहा कि किसानों की मांगें नहीं मानी जा रहीं। यहां निर्मल सिंह, इकबाल सिंह, जग्गा सिंह, आत्मा सिंह, हरदीप सिंह, सुखपाल सिंह, समिदर सिंह, यादविदर सिंह, बगड़ा सिंह, नत्थू सिंह वकील सिंह आदि हाजिर थे। यूथ अकाली दल ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

loksabha election banner

यूथ अकाली दल जिला हेडक्वार्टर मानसा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का पुतला जलाया। नेताओं ने कहा कि हर वर्ग कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार भाजपा की बी टीम बनकर कृषि कानून लागू कर रही है। यहां मानसा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह टोडरपुर, शहरी अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चहल, स्वर्ण सिंह हीरेवाल, गुरचेत सिंह खारा, राज पेंटर मानसा, निरजोत सिंह, राजपाल सिंह, गुरप्रीत समर, काला कुलरिया, जेगु कुलरियां, गुरदीप बोहा, निरमन पिपलियां, गोल्डी गांधी, परमजीत सिंह कुलाना, बिट्टू, सोहना रल्ली, जगपाल सिंह बुढलाडा, अमनदीप सिंह मीआं, राजपाल मानसा, राजविद्र सिंह अलीशेर, मेजर सिंह बुर्ज ढिलवां व वीरा सिंह सरपंच बुर्ज ढिलवां आदि हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.