Move to Jagran APP

कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे संगठन

पंजाब एवं यूटी मुलाजिम संघर्ष मोर्चा की ओर से वीरवार को शहर में रोष मार्च किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 09:53 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 09:53 PM (IST)
कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे संगठन
कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे संगठन

जासं, बठिडा : पंजाब के विभिन्न विभागों में पिछले लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पंजाब एवं यूटी मुलाजिम संघर्ष मोर्चा की ओर से वीरवार को शहर में रोष मार्च किया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। रोष मार्च में विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारी शामिल थे। हाथों में बैनर लिए यह कर्मचारी समूह कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के अलावा न्यूनतम श्रम कानून लागू करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शीघ्र मांगों की पूर्ति न होने पर तीखे संघर्ष की चेतावनी भी दी।

loksabha election banner

पंजाब एवं यूटी मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के नेता गगनदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के तमाम वर्गों से संबंधित मांगों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है। जिसके कारण कर्मचारियों में राज्य सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। यही वजह है कि आज तमाम विभागों के कर्मचारी संगठन पंजाब एवं यूटी मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इकट्ठा हो रहे हैं और प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के हजारों की संख्या में कर्मचारी पिछले लंबे समय से अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं। मामूली वेतन पर काम कर रहे यह कर्मचारी पक्का होने के इंतजार में हैं। इसलिए इन तमाम कर्मचारियों को तुरंत पक्का किए जाए। इसके साथ ही नेताओं ने न्यनतम उजरत कानून लागू करने तथा तमाम विभागों में खाली पड़े पदों को स्थायी नियुक्तियों के साथ भरा जाए। इस मौके सिकंदर धालीवाल, इश्टपाल सिंह, बलराज मौड़, केवल सिंह, धर्म सिंह कोठा गुरू, जगपाल बंगी, राजेश मोंगा, अर्जन सिंह, बेअंत सिंह, सुरंजना रानी, भूपिदर कौर, ओम प्रकाश के अलावा किसान नेता सुखविदर सिंह फूलेवाला भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.