गिरफ्तार किए लोगों को रिहा करवाने के लिए प्रदर्शन किया
किरती किसान यूनियन की ओर से गिरफ्तार किए गए कारकूनों की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया गया।
जागरण संवाददाता, बठिडा
गांव भुच्चो खुर्द में किरती किसान यूनियन की ओर से गिरफ्तार किए गए कारकूनों की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला नेता अमरजीत सिंह हनी ने बताया कि मोदी सरकार बुद्धिजीवी लोगों को झूठे केसों में फंसाकर जेलों में मरने के लिए मजबूर कर रही है। यहां तक कि मोदी सरकार को अगर कोई विरोध करता है तो उस पर केस दर्ज कर जेल में बंद कर दिया जाता है। जबकि सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर कमेटी के प्रधान शिदर कौर, रानी संधू, गुरमीत कौर, जसविदर कौर, सुखमंदर सिंह सराभा, बंत सिंह खालसा आदि उपस्थित थे।