Move to Jagran APP

भाजपा विधायक पर हमले को लेकर भाजपाइयों में गुस्सा, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

भाजपा के विधायक अरुण नारंग पर बीते शनिवार को मलोट में हुए हमले को लेकर जिले के भाजपा वर्करों में भारी गुस्सा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 11:43 PM (IST)
भाजपा विधायक पर हमले को लेकर भाजपाइयों में गुस्सा, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
भाजपा विधायक पर हमले को लेकर भाजपाइयों में गुस्सा, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, बठिडा

loksabha election banner

भाजपा के विधायक अरुण नारंग पर बीते शनिवार को मलोट में हुए हमले को लेकर जिले के भाजपा वर्करों में भारी गुस्सा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस गुस्से का फायर ब्रिगेड चौक में प्रदर्शित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित किए रोष प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। उन्होंने जहां धरना देकर राज्य सरकार और खासकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं उनका पुतला भी फूंका। भाजपा वर्कर करीब आधा घंटा उनके खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के मद्देनजर एसपी जसपाल सिंह की अगुआई में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे। चौक की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिग की गई थी। हालांकि इस आम लोगों को आने-जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत पेश नहीं आई।

भाजपा के उप प्रधान दयाल दास सोढ़ी ने कहा कि जनता के एक चुने हुए प्रतिनिधि पर हमला लोकतंत्र पर कलंक है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस मतलब यह नहीं कि किसी पर हमला कर दिया जाए। हमला कर उसे नग्न कर देना बहुत शर्मिंदगी वाली बात है। मलोट में जो यह घटना हुई है, इसमें वहां के प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाया गया। पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिटा ने कहा कि भाजपा विधायक पर हमला बहुत ही शर्मनाक घटना है। इस राज्य में जब एक विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या हाल होगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल गर्ग, मोहित गुप्ता, गुलशन वधवा, नरिदर मित्तल, विजय सिगला, नीरज जौड़ा, मीडिया सह प्रभारी सुनील सिगला, जिला महासचिव उमेश शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर गुरिदरपाल कौर मांगट, भाजयुमो के जिला प्रधान संदीप अग्रवाल, प्रदेश सचिव आशुतोष तिवाड़ी, वरिदर शर्मा, अशोक बालियांवाली, राजेश नोनी, बबीता गुप्ता, नरेश मेहता, कंचन जिदल, रवि मौर्या आदि भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.