केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया
जसविदर सिंह जस बज्जोआना की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नथाना : नथाना में यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका भूच्चो के प्रधान जसविदर सिंह जस बज्जोआना की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के आदेशों के अनुसार यह धरना केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दिया जा रहा हैं। मोदी सरकार रोज नए-नए तुगलकी व लोक विरोधी फरमान जारी कर रही हैं इन लोक विरोधी फैसलों से किसान, आम लोग व व्यापारी वर्ग की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान जगदीप सिंह जग्गा नाथपुरा, अमनदीप सिंह अमना, हरनेक ढेलवां, जसकरण गंगा आदि हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें