भाकियू लक्खोवाल ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
भाकियू लक्खोवाल के प्रदेश महासचिव रामकरन सिंह रामा ने गांव रामा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
संवाद सहयोगी, रामामंडी : कृषि कानून के खिलाफ भाकियू लक्खोवाल के प्रदेश महासचिव रामकरन सिंह रामा ने गांव रामा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान नेता रामकरण सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों से किसान इस कानून को रद करवाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु केंद्र सरकार ने किसानों की बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद किसान संगठन पिछले आठ दिनों से दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ इस मुद्दे पर कोई बात नहीं बनी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कानून में संशोधन करने की बात कह रही है जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन कानून को रद नहीं करती तब तक धरने जारी रहेंगे।
इस मौके पर भाकियू लक्खोवाल के ब्लाक प्रधान दर्शन रामा शहरी प्रधान सुनील कुमार काका सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
उधर, लहरा मोहब्बत में शनिवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक गुरु हरगोबिद थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत की जत्थेबंदियों ने सांझे तौर पर किसानों के समर्थन में मुख्य गेट के पास रोष रैली की और कारपोरेट घरानों का पुतला फूंका। इस दौरान ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के नेता जगरुप सिंह, गुरविदर सिंह पन्नू, जगसीर सिंह, बादल सिंह, बलजिदर मान, लक्षमण रामपुरा, कृष्ण कुमार, गुरप्रीत गुरुसर, लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत लहरा, गुरजंट सिंह, निर्मल सिंह आदि हाजिर थे। उन्होंने किसान जत्थेबंदियों की हर संभव मदद करने का विश्वास दिलवाया।