प्रदीप को जिला अध्यक्ष अंबाला व कृष्ण को हरियाणा का प्रवक्ता बनाया
श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष डाक्टर स्वस्तिक शर्मा व हरियाणा के युवा अध्यक्ष हरियाणा सुनील कौशिक द्वारा प्रदीप शर्मा को अंबाला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संस, बठिडा : श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा ,पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष डाक्टर स्वस्तिक शर्मा व हरियाणा के युवा अध्यक्ष हरियाणा सुनील कौशिक द्वारा प्रदीप शर्मा को अंबाला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कृष्ण भारद्वाज को सकेतड़ी पंचकूला हरियाणा प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया है।
डा. स्वस्तिक शर्मा ने बताया कि उक्त पदाधिकारी ब्राह्मण समाज के कल्याण हेतु तथा सामाजिक बुराइयों से युवा वर्ग को बचाने के लिए अपना पूर्ण योगदान पा रहे हैं। उक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा व डा. स्वस्तिक शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी लग्न और मेहनत से निभाएंगे। वहीं पंजाब प्रदेश के महासचिव डा. सुरिदर जोशी, जानकी प्रसाद और जिला सचिव जगजीवन शर्मा, मीडिया इंचार्ज पवन शास्त्री उपरोक्त नियुक्तियों पर खुशी व्यक्त की। मीडिया इंचार्ज पवन शास्त्री ने बताया कि पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष डा. स्वस्तिक शर्मा ने जिला बठिडा के अध्यक्ष शाम शर्मा जी की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें मैरिज ब्यूरो डिवीजन इंचार्ज का कार्यभार सौंपा गया है।