अदालत में हाजिर न होने पर केस दर्ज
थाना फूल पुलिस ने अदालत में हाजिर न होने के एक मामले में आरोपित पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 05:33 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना फूल पुलिस ने अदालत में हाजिर न होने के एक मामले में आरोपित पर केस दर्ज किया है। हवलदार सुखप्रीत सिंह ने बताया कि एसडीजेएम फूल सुखजिदर सिंह की अदालत द्वारा पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि गिदड़बाहा निवासी राजीव अरोड़ा पर उनकी अदालत में एक केस चल रहा है। इसी सिलसिले में आरोपित व्यक्ति को अदालत में हाजिर होने के लिए कई बार समन भेजकर बुला गया है, लेकिन वह हरबार अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा करार करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज करके के आदेश पुलिस को दिए थे। कोर्ट के आदेशों पर ही आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें