एबीवीपी ने पौधारोपण अभियान में लगाए पौधे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बठिडा इकाई ने पौधारोपण अभियान का समापन किया।
जासं, बठिडा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बठिडा इकाई ने पौधारोपण अभियान का समापन किया। इस अभियान के तहत जिले में 5 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक 1000 लगाने का टारगेट लिया गया था। आज इस अभियान की समाप्ति करते हुए जिला संयोजक सौरव बंसल और प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर वृष बहल ने कहा कि मुहिम के तहत जिले में 1000 से ज्यादा पौधे लगाए और बांटे। अभियान को विद्यार्थी और आम लोगों का बहुत साथ मिला। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुखदीप सिंह खैरा भी मौजूद रहे। मुख्य सहयोगी समाज सेवक और एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता पवन तायल और अधिवक्ता नवीन सिगला रहे। अभियान की शुरुआत एबीवीपी के हर कार्यकर्ता ने अपने घर पौधारोपण करके की। इसमें विभाग प्रमुख विपन सेतिया, विभाग संयोजक केशव भारती, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लविश राजन, जिला सह संयोजक प्रभ ढिल्लों और नगर मंत्री गौरव गोयल आदि मुख्य कार्यकर्ता शामिल थे। इस अभियान अधिकतर पौधे नीम, आल्मतास, एलोवेरा, नींबू, किन्नू के लगाए। नीम और एलोवेरा औषधीय पौधे हैं।