फाइनांस कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया
गांव जस्सी बागवाली की मजदूर महिलाओं ने देहाती मजदूर सभा की अगुआई में फाइनांस कंपनियों की धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, बठिडा: गांव जस्सी बागवाली की मजदूर महिलाओं ने देहाती मजदूर सभा की अगुआई में फाइनांस कंपनियों की धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से किसी भी किस्म के कर्ज को स्थगित करने की हिदायत दी गई है। मगर इसके बाद भी कुछ फाइनांस कंपनियों द्वारा कर्ज की वसूली की जा रही है। महिलाओं ने बताया कि कर्ज वसूली के लिए आने वाले कंपनियों के मुलाजिमों द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी भी जाती है। इस दौरान देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान साथी मिठू सिंह घुद्दा ने दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की जाए। वहीं ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष किया जाएगा।