कत्ल के आरोप में भुच्चो मंडी का नहरी पटवारी गिरफ्तार
भुच्चो मंडी में नहरी विभाग में पटवारी को कत्ल मामले में गिरफ्तार किया गया है।
जागरण संवाददाता, बठिंडा: टोहाना में घर में घुसकर एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर व गोली मारकर हत्या करने के मामले की गुत्थी को फतेहाबाद पुलिस ने 24 घटे में सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पकड़े गए युवक की पहचान राजविन्द्र सिंह उर्फ राजा निवासी नागला के रूप में हुई है, जो भुच्चो मंडी में नहरी विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत है। वह पिछले चार माह से सस्पेंड चल रहा था।
डीएसपी बिक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमाड पर लिया जाएगा। रिमाड के दौरान वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, चाकू, स्कूटी व उसके द्वारा पहने गए कपड़ों को बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते कल पुरानी अनाज मंडी टोहाना निवासी एडवोकेट चिमनलाल की शिकायत पर उनके में घुसकर उसकी पत्नी कुसुमलता की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में थाना शहर टोहाना के अलावा सीआइए फतेहाबाद व सीआइए टोहाना की टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाच शुरू की और अहम सुराग जुटाते हुए आरोपित को टोहाना शहर से गिरफ्तार कर लिया। सिविल अस्पताल के प्रतीक्षालय में लाश मिलने से फैली सनसनी
सब डिवीजन तलवंडी साबो के शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल के प्रतीक्षालय में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। तलवंडी साबो पुलिस ने लाश को शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर के समय सिविल अस्पताल के प्रतीक्षालय में लाश पड़ी होने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधकों ने तलवंडी साबो पुलिस को जानकारी दी। थाना तलवंडी साबो के सब इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह पार्टी सहित अस्पताल पहुंचे। सहारा क्लब के वर्कर धन्ना सिंह, रणजीत सिंह बराड़ और हैप्पी सिंह ने शव को मोर्चरी रूम में 72 घंटे पहचान के लिए रख दिया। जांच अधिकारी गुरजंट सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत ठंड करके हुई लगती है जिसकी जांच की जा रही है।