मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लगाया भंडारा
मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मकर संक्राति भंडारा समिति की ओर से भारत नगर कालोनी निवासियों के सहयोग से बीबी वाला चौक में भारतीय स्टेट बैंक के पास भंडारे का आयोजन किया गया।

संस, बठिडा : मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मकर संक्राति भंडारा समिति की ओर से भारत नगर कालोनी निवासियों के सहयोग से बीबी वाला चौक में भारतीय स्टेट बैंक के पास भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में राहगीरों व भारत नगर, पटेल नगर, ग्रीन एवेन्यू कालोनी, कमला नेहरू कालोनी निवासियों ने श्रद्धा पूर्वक लंगर का आनंद उठाया। समिति के कर्मठ कार्यकर्ता सुशील कुमार गोयल तथा डीपी बांसल ने बताया कि चाहे सुबह से ही शीत लहर का मौसम रहा फिर भी लोगों का तांता लगा रहा। उन्होंने कहा कि यह भंडारा हर साल ही लगाया जाता है और आगे से भी कालोनी निवासियों के सहयोग से लगाया जायेगा। भंडारे में छोले पूरी ,हलवा तथा चाय का प्रसाद वितरण किया गया है। इस मौके सुशील कुमार गोयल, भारत नगर के प्रधान डीपी बांसल, जेके. बांसल, सोमराज गर्ग, परमजीत सिंह, विजय कांसल, विशंभर कामरा, राजीव दत्त, अरविद जिदल, केवल कृष्ण गर्ग, रमेश चंद्र गुलाटी व हैप्पी भी शामिल थे।
Edited By Jagran