अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बठिडा विकास मंच द्वारा अंगदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम नरूआना रोड पर आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 05:25 PM (IST)
संस, बठिडा : बठिडा विकास मंच द्वारा अंगदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम नरूआना रोड पर आयोजित किया गया। बठिडा विकास मंच के प्रधान राकेश नरूला ने बताया कि भारत में अंगों की कमी होने के कारण पांच लाख लोग प्रति वर्ष मृत्यु के ग्रास में चले जाते हैं। इसलिए आवश्यक्ता हैं कि अंगदान आंदोलन बने व इसमें जन-जन की भागीदारी बने ताकि अंगदान अधिक संख्या में हो और मानवता का कल्याण हो सके। राकेश नरूला ने बताया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें