संगत मंडी में अमेरिका से समझौते का विरोध
भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) ने गांव गहरी भागी में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 11:40 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, संगत मंडी : भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) ने गांव गहरी भागी में भारत-अमेरिका व्यापार मुक्त समझौते के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान भाकियू के सचिव जसवीर सिंह गहरी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका के साथ व्यापार मुक्त समझौता करके भारत तथा भारतीय लोगों के हित बेच रही है। समझौते के तहत सस्ते खेती उत्पाद, डेयरी उत्पाद, पोल्ट्री उत्पादों को भारत की मंडियों में बेचने की खुली छूट दी जा रही है। जिससे किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान होगा। मौके पर महेंद्र सिंह, बूटा सिंह, लखबीर सिंह, गमदूर सिंह, गुरबचन सिंह, बहादुर सिंह, परगट सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें