दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक नामजद
महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 04:05 PM (IST)
जासं, बठिडा : महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तरफ से दी शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद की है। पुलिस को शिकायत देकर अर्जुन सिंह निवासी गांव नेहियांवाला ने बताया कि उसकी बेटी राजवीर कौर (29) की शादी आरोपित रूपिदरपाल सिंह निवासी मोहल्ला धर्मपुरा बुढलाडा जिला मानसा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद आरोपित ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे परेशान करने लगा। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें