सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर केस
गांव पक्का कलां मे प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 05:35 PM (IST)
जासं, बठिडा : गांव पक्का कलां में स्थित सरकारी कस्सी को तोड़कर सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना संगत पुलिस को शिकायत देकर तलवंडी साबो के उपमंडल आफिसर खुशविदर सिंह ने बताया कि आरोपित गुरमेल सिंह वासी गांव पक्का कलां ने बीती दस जुलाई को गांव पक्का कलां में स्थित सरकारी कस्सी तोड़ दी और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। वहीं फसल का भी नुकसान किया। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपित पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें