टेंट लगाने को लेकर विवाद, एक घायल
स्थानीय प्रताप नगर की एक गली में टेंट लगाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया।
जासं, ब¨ठडा : स्थानीय प्रताप नगर की एक गली में टेंट लगाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसके मुंह का जबड़ा तोड़ दिया गया। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी है। सतीश कुमार ने बताया कि बीती 11 अक्टूबर को उनकी गली में कार्यक्रम रखा गया था। जिसके लिए गली में टेंट लगाया जा रहा था। इस दौरान ही आरोपित रोहित कुमार व उसके भाई विक्की कुमार ने उन्हें टेंट लगाने को रोकने लगे। इसी बात को लेकर उन्होंने उनसे गाली गलौच करते हुए झगड़ा करना शुरु कर दिया। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहित कुमार के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बुरी तरह से मारपीट की। इसमें उसके मुंह का जबड़ा भी टूट गया।