ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत
बठिडा फिरोजपुर रेल लाइन पर एक युवक जिसने शराब पी रखी थी रेलगाड़ी से टकराकर घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 04:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : बठिडा फिरोजपुर रेल लाइन पर एक युवक, जिसने शराब पी रखी थी, रेलगाड़ी से टकराकर घायल हो गया। उसकी दोनों टांगे कट गई थी। उसको गंभीर स्थिति में सहारा टीम द्वारा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। डॉक्टरों द्वारा तुरंत उपचार शुरू किया गया था। मगर दो घंटे जीवन व मौत से संघर्ष करते हुए युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सहारा हेल्पलाइन टीम द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि शव को सुरक्षित रख दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें