शोर मचाने से रोका तो घर में घुसकर किया हमला, एक की मौत
लड़ाई के बाद हुल्लड़बाजी करने वाले लोगों ने घर में दाखिल होकर परिवार पर हमला कर दिया।
जासं, मौड़ मंडी : गांव कुतीवाल में गली में बैठने से रोकने को लेकर हुई लड़ाई के बाद हुल्लड़बाजी करने वाले लोगों ने घर में दाखिल होकर परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में घर का मालिक, उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में घर के मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगरूप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव कुतीवाल के तौर पर हुई। घायल की पहचान बलवीर कौर पत्नी जगरूप सिंह व डीसी सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी गांव कुतीवाल के तौर पर हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के घायल व्यक्ति की पहचान कीर्तन सिंह पुत्र जोगिदर सिंह के तौर पर हुई है।
गांव कुतीवाल निवासी जगरूप सिंह की गली में गांव के ही कुछ लड़के हुल्लड़बाजी करते थे। जगरूप सिंह युवकों को हुल्लड़बाजी करने से रोकता था। गत शुक्रवार देर शाम को कुछ लोग गली में शोर मचा रहे थे और जगरूप सिंह ने उक्त लोगों को शोर मचाने से रोका। तैश में आए गुरकीर्तन सिंह, यादविदर सिंह ने अपने पिता जोगिदर सिंह के साथ मिलकर जगरूप सिंह के घर में दाखिल होकर हमला कर दिया। इस हमले में जगरूप सिंह, उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर जगरूप सिंह ने दम तोड़ दिया।
थाना मौड़ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरनेक सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल लोगों के बयान लेकर हमलावर पक्ष के आरोपित जोगिदर सिंह, उसके बेटे कीर्तन सिंह व यादविदर सिंह के खिलाफ गैर इरादा ए हत्या का मामला दर्ज लिया है।