वृद्ध महिला ने झील में छलांग लगाई
बठिडा गोनियाना रोड पर झील नंबर 2 में एक वृद्ध महिला ने झील में छलांग लगा दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 02:53 PM (IST)
जासं, बठिडा : बठिडा गोनियाना रोड पर झील नंबर 2 में एक वृद्ध महिला ने झील में छलांग लगा दी, जिसकी सूचना मिलने पर झीलों पर खड़ी सहारा जन सेवा की एंबुलेंस टीम और एक युवक ने तुरंत औरत को झील में से बाहर निकाल कर सहारा टीम ने वृद्ध औरत को प्राथमिक सहायता दी। वृद्धा को उल्टा लेटा कर उसके पेट में से पानी निकाला बाद में सहारा टीम ने उसके घर का पता पूछकर घर पहुंचाया। वृद्ध महिला शशि पराशर पत्नी धर्मेंद्र पाराशर 65 ने बताया कि वह मानसिक परेशान रहती है और जीना नहीं चाहती सहारा टीम ने वृद्धा को उसकी लड़की के घर पहुंचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें