प्रतिबंधित गोलियों, शराब और लाहन के साथ सात गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियों लाहन व अवैध शराब की तस्करी में पुलिस नौ लोगों पर केस दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जासं,बठिडा: प्रतिबंधित गोलियों, लाहन व अवैध शराब की तस्करी में पुलिस नौ लोगों पर केस दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
सदर बठिडा पुलिस के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह वासी गांव त्योण को ग्रेन मार्केट तियोणा के पास संदिग्ध हालत में घूमने पर तलाशी ली तो उसके पास 210 प्रतिबंधित दवा की शीशियां और 1930 गोलियां हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना दयालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार हरभजन सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह वासी बुर्ज लद्धा सिंह वाला के गांव में छापामारी कर 600 लीटर लाहन बरामद की गई। आरोपित मौके से फरार हो गया। थाना फूल के हवलदार सुखप्रीत सिंह ने बताया कि जीत सिंह वासी सेलबराह बठिडा को गुमटी वाला बस स्टैंड के पास 50 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया। सिटी रामपुरा पुलिस के एसआइ राजविदर सिंह ने बताया कि हैप्पी वासी रामपुरा मंडी को ग्रेन मार्केट मंडी रामपुरा से प्रतिबंधित 92 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। सिटी रामपुरा पुलिस के हवलदार जसविदर सिंह ने बताया कि गोबिद सिंह वासी महराज को गांव से नौ बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसी तरह तलवंडी साबो पुलिस के सहायक थानेदार हरिदर सिंह ने बताया कि बलजिदर सिंह वासी चट्ठेवाला, मनदीप सिंह वासी गांव नत्त को गांव नत्त के पास बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर घूमते हुए शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो प्रतिबंधित दवा की 3500 गोलियां बरामद की गई। इस दौरान बलजिदर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन दूसरा आरोपित मनदीप सिंह मौके से फरार हो गया।