Move to Jagran APP

बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसान के लिए निगम होगा जिम्मेदार

शहर में अगर बेसहारा पशुओं के कारण कोई भी हादसा होता है तो उसके लिए नगर निगम जिम्मेदार होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 09:26 PM (IST)
बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसान के लिए निगम होगा जिम्मेदार
बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसान के लिए निगम होगा जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, बठिडा: बठिडा की स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन गुरनाम सिंह ने फैसला सुनाया है कि शहर में अगर बेसहारा पशुओं के कारण कोई भी हादसा होता है तो उसके लिए नगर निगम जिम्मेदार होगा। इस संबंध में 2014 में शहरवासी हरजिदर सिंह ने केस दायर किया था। इसमें डीसी के अलावा निगम कमिश्नर व सिविल सर्जन को पार्टी बनाया गया था।

loksabha election banner

हरजिंदर सिंह के वकील ने तर्क दिया था कि शहर में बेसहारा पशुओं के कारण अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। नगर निगम काऊ सेस वसूलने के बावजूद पशुओं की संभाल नहीं कर रहा। इन दलीलों से सहमत होते हुए अदालत ने उक्त फैसला सुनाया और निगम को कुछ हिदायतें भी जारी कीं। कहा कि निगम द्वारा बकायदा एक रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा, जिसमें लोगों की शिकायत दर्ज की जाएगी। वहीं शिकायत दर्ज करने के बाद उस पर क्या एक्शन लिया यह कार्रवाई भी रजिस्टर पर ही दर्ज करनी होगी। इसके अलावा निगम पशुओं की संभाल के लिए एक मोबाइल वैन भी लेगा। इसके लिए अलग से स्टाफ तैनात करना होगा, ताकि गोशाला में पशुओं को भेजा जा सके। वहीं काऊ सेस के नाम पर इकट्ठा होने वाले करोड़ों रुपये भी सिर्फ पशुओं की संभाल के लिए ही खर्च करने होंगे। इसकी मानिटरिग के लिए डीसी की ओर से नगर निगम के अलावा अन्य विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ समय-समय पर मीटिग कर रिव्यम लिया जाएगा, जिसमें यह जिक्र करना होगा कि काऊ सेस का पैसा कहां-कहां पर खर्च किया गया है। इसके साथ ही अगर यह भी सुझाव दिया कि अगर निगम पशुओं की संभाल के लिए किसी एनजीओ की मदद लेना चाहता है तो वह उसके मदद ले सकता है। मगर पशुओं के कारण अगर कोई भी हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी निगम की ही होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.