भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की मीटिग हुई
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ब्लाक नथाना की मीटिग गांव ढेलवां के गुरुद्वारा में ब्लाक प्रधान जवाहर सिंह की प्रधानगी में हुई
संवाद सूत्र, नथाना
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ब्लाक नथाना की मीटिग गांव ढेलवां के गुरुद्वारा में ब्लाक प्रधान जवाहर सिंह की प्रधानगी में हुई। इस मीटिग में किसानी समस्याओं और दिल्ली मोर्चे के संबंध में विचार विमर्श हुआ। मीटिग में गुरमेल सिंह लहरा और अंग्रेज सिंह कल्याण ने संबोधित करते हुए कहा कि जत्थेबंदी की तरफ से ब्लाक में गांव में गांव जाकर मीटिग की जा रही हैं और किसानों को सूचित किया जा रहा है कि गांव में से फंड इकट्ठा किया जाए दूसरा दिल्ली मोर्चे में सरकार अपने हथकंडे इस मोर्चे को खत्म करने के लिए अपना रही है सरकार की सभी चालों को फेल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसान दिल्ली मोर्चे के लिए कूच करें। गेहूं की फसल किसान संभाल चुके है अब दिल्ली मोर्चे में जरूरत है किसानों की ज्यादा से ज्यादा संख्या बढ़ाई जाए। किसानों को ज्यादा से ज्यादा साधन पहुंचाने के लिए उपलब्ध करवाए जाएं। मीटिग में अलग-अलग इकाइयों से बड़ी संख्या में किसान हाजिर हुए। इस दौरान बलवीर सिंह लहरा, करनैल सिंह मान, जसपाल सिंह, सेवक सिंह, हरमेल सिंह, धर्मा सिंह, सुखविदर सिंह, हरनेक सिंह, गुरसेवक सिंह, पप्पू सिंह, सुखदेव सिंह, राम सिंह, सुखदेव सिंह बाठ किसान आगू हाजिर हुए।