गुरदास के हमलावरों को जल्द पकड़े पुलिस : दानेवालिया
12 अगस्त को कुछ लोगों ने किसान नेता मक्खन सिंह के सुपुत्र गुरदास सिंह को हमला कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:10 AM (IST)
संस, मानसा : 12 अगस्त को कुछ लोगों ने किसान नेता मक्खन सिंह के सुपुत्र गुरदास सिंह को हमला कर घायल कर दिया। घायल गुरदास सिंह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस अवसर पर नौजवान का हाल जानने के लिए पहुंचे पंजाब किसान यूनियन के शहरी प्रधान कामरेड सुखचरन सिंह दानेवालिया ने कहा कि गुरदास सिंह जो सेंट्रल पार्क में सैर कर रहा था पर अचानक हरबंस सिंह बरनाला व साथियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप में घायल हो गया। उन्होंने मांग की कि आरोपित लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द करवाई की जाए। अगर उनकी मांग को पूरा न किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें